असहिष्णुता | भाजपा विधायक ने तोड़ी घोड़े की टांग

  1. Home
  2. Uttarakhand

असहिष्णुता | भाजपा विधायक ने तोड़ी घोड़े की टांग

सहिष्णुता की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के मसूरी विधायक गणेश जोशी सोमवार को देहरादून में भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान असहिष्णु हो गए। भाजपा विधायक ने एक बेजुबान पर जमकर लाठियां बरसाई। गणेश जोशी तब तक नहीं रूके, जब तक घोड़े की टांग नहीं टूट गई। दरअसल भाजपा के विधानसभा घेराव के


सहिष्णुता की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के मसूरी विधायक गणेश जोशी सोमवार को देहरादून में भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान असहिष्णु हो गए। भाजपा विधायक ने एक बेजुबान पर जमकर लाठियां बरसाई। गणेश जोशी तब तक नहीं रूके, जब तक घोड़े की टांग नहीं टूट गई।

दरअसल भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने अश्वबल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए और उन्होंने बैरीकेड भी तोड़ दिए। पुलिस ने विधानसभा कूच कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरु किया।

पुलिस की ये कार्रवाई मसूरी भाजपा विधायक गणेश जोशी को रास नहीं आई। गुस्साए भाजपा विधायक ने लाठी से अश्वबल में शामिल एक घोड़े पर जमकर प्रहार करते हुए उसकी टांग तोड़ दी। जब भाजपा विधायक से उनकी इस हरकत के बारे में सवाल पूछा गया तो उनकी दलील थी कि उन्होंने किसी को नहीं मारा बल्कि घोड़े तो प्यास की वजह से लड़खड़ा गया।

BJP की डिक्शनरी में सहिष्णुता शब्द नहीं

वहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस घटना को भाजपा नेताओं की असहिष्णुता करार देते हुए कहा कि भाजपा की डिक्शनरी में सहिष्णुता शब्द ही नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष ने किया विधायक का बचाव

वहीं भाजपा अध्यक्ष औऱ नेता प्रतिपक्ष भी बीजेपी विधायक की इस हरकत का बचाव करते हुए नजर आए। भट्ट ने कहा कि किसी भी भाजपा कार्यकर्ता ने घोड़े पर हमला नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ घोड़े को डंडा दिखाया था। उनकी दलील थी कि घोड़े की टांग में डंडा फंस गया होगा, जिससे उसकी टांग टूट गई होगी।

भाजपा अध्यक्ष ने तो उल्टा सरकार पर आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया और उन पर घोड़े दौड़ाए गए।

बहरहाल विधानसभा घेराव के जरिए सरकार को घेरने वाली भाजपा अपने विधायक की हरकत से अब खुद सवालों के घेरे में आ गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे