शक्तिमान केस | CM रावत के खिलाफ फूटा गणेश जोशी समर्थकों का गुस्सा

  1. Home
  2. Uttarakhand

शक्तिमान केस | CM रावत के खिलाफ फूटा गणेश जोशी समर्थकों का गुस्सा

‘शक्तिमान’ मामले में जेल में बंद मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी समर्थकों ने देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुतले की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जोशी समर्थकों ने रावत सरकार पर इस मामले में जोशी पर फर्जी मुकदाम दर्ज करके जेल भिजवाने का आरोप भी लगाया। जोशी समर्थकों का आरोप है कि


‘शक्तिमान’ मामले में जेल में बंद मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी समर्थकों ने देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुतले की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जोशी समर्थकों ने रावत सरकार पर इस मामले में जोशी पर फर्जी मुकदाम दर्ज करके जेल भिजवाने का आरोप भी लगाया। जोशी समर्थकों का आरोप है कि देहरादून पुलिस ने इस पूरे मामले में रावत सरकार के दबाव में आकर जोशी पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी की। भाजपा विधायक समर्थकों ने राज्य की कांग्रेस सरकार से गणेश जोशी पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की है। साथ ही उनकी मांग पूरी ना होने पर रावत सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। (पढ़ें-घोड़े पर हमला करने के आरोपी BJP MLA की जमानत यचिका खारिज)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे