उत्तराखंड | भीषण हादसे में बची बीजेपी सांसद की जान, वीडियो में कही ये बात

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | भीषण हादसे में बची बीजेपी सांसद की जान, वीडियो में कही ये बात

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत की कार आज सुबह 7:30 बजे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार रावत दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे। इस बीच एक कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि इस हादसे


उत्तराखंड | भीषण हादसे में बची बीजेपी सांसद की जान, वीडियो में कही ये बात

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत की कार आज सुबह 7:30 बजे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार रावत दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे। इस बीच एक कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि इस हादसे में उनकी कार पूरी तरह पलट गई। हादसे में वे बेहोश हो गए। गनीमत रही की सांसद को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसा होते ही कार्यकर्ता उन्हें हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया।

बताया गया कि सांसद के हिप्स बोन में हल्की चोटें आई हैं। उनकी सभी जांचें कर ली गई हैं। सभी रिपोर्ट नॉर्मल हैं। उन्हें हायर सेंटर में जांच कराने की सलाह दी गई है। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

दुर्घटना के बाद तीरथ का एक वीडियो सामने आया है। उसमें वो डामकोठी गेस्ट हाउस में आराम कर रहे हैं। उनके साथ भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। तीरथ किसी से फोन पर बात करते हुए कह रहे हैं कि थोड़ी चोटें आ गईं थी। अब थोड़ा ठीक हूं।

नीचे देखिए वीडियो-

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे