BJP ने दृष्टि पत्र में गैरसैंण पर दूर से ही डाली दृष्टि, साफ नहीं किया अपना रुख

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

BJP ने दृष्टि पत्र में गैरसैंण पर दूर से ही डाली दृष्टि, साफ नहीं किया अपना रुख

भाजपा के विजन डाक्यूमेंट में गैरसैंण को लेकर पार्टी का रुख साफ नजर नहीं आया। पार्टी अब भी स्थाई राजधानी पर महज विचार करने का ही वादा कर रही है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost अपने दृष्टि पत्र में भाजपा ने सबसे आखिर में गैरसैंण के


भाजपा के विजन डाक्यूमेंट में गैरसैंण को लेकर पार्टी का रुख साफ नजर नहीं आया। पार्टी अब भी स्थाई राजधानी पर महज विचार करने का ही वादा कर रही है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

अपने दृष्टि पत्र में भाजपा ने सबसे आखिर में गैरसैंण के मुद्दे पर लिखा है कि गैरसैंण को राजधानी स्तर की अवस्थापना सुविधाओं से सुसज्जित कर सबकी सहमति से ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर विचार किया जाएगा। स्थाई राजधानी हेतु विभिन्न विकल्पों पर शीर्ष निर्वाचित संस्था, विधानसभा में विचार किया जाएगा।

जब भाजपा अपने दृष्टि पत्र में स्थाई राजधानी का वादा नहीं कर पा रही है तो समझा जा सकता है कि सरकार बनने पर क्या गैरसैंण के मुद्दे पर पार्टी कोई ठोस कदम उठा पाएगी। हालांकि ये बातें अब चौंकाती नहीं है क्योंकि उत्तराखंड में दस साल कांग्रेस और छह साल भाजपा सत्ता में रही, लेकिन राज्य की स्थाई राजधानी और गैरसैंण के मसले  पर ये पार्टियां सिर्फ विपक्ष में रहते हुए ही चुप्पी तोड़ती रही। कह सकते हैं कि इस मसले का इस्तेमाल भाजपा औऱ कांग्रेस ने अपनी सियासी जरुरत के हिसाब से ही किया।

BJP का विजन डॉक्यूमेंट | फ्री लैपटॉप, स्मार्टफोन और वाईफाई देने का वादा

हालांकि गैरसैंण में विधानसभा भवन का निर्माण जरूर करा दिया है। मौजूदा सरकार ने गैरसैंण में कैबिनेट बैठक के अलावा लगातार तीन विधानसभा सत्र आयोजित कराए लेकिन राजधानी के सवाल पर खामोशी ओढ़ ली थी।

ताकि सनद रहे | विजन डॉक्यूमेंट में BJP ने जनता से किए ये वादे ?

कांग्रेस आज जारी करेगी उत्तराखंड के लिए अपना चुनाव घोषणा पत्र

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे