राहुल बाबा विदेश गए हैं, देश में गर्मी ज्यादा है: अमित शाह

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

राहुल बाबा विदेश गए हैं, देश में गर्मी ज्यादा है: अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरिद्वार में भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि केदार बाबा औऱ भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद मैं भाजपा अध्यक्ष के नाते अब आपके दर्शन करने आया हूं। शाह ने कहा कि मोक्ष अगर चाहिए तो देवभूमि में ही


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरिद्वार में भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि केदार बाबा औऱ भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद मैं भाजपा अध्यक्ष के नाते अब आपके दर्शन करने आया हूं। शाह ने कहा कि मोक्ष अगर चाहिए तो देवभूमि में ही मिल सकता है।

कांग्रेस ने थोपा आपातकाल | इस दौरान आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि 25 जून को इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोप दिया था। कलम तोड़ दी, प्रेस पर सेंसर लगा दिया था। शाह ने कहा कि आज कांग्रेस सहिष्णुता की बात  करती है तो हंसी आती है। कांग्रेस को पहले अपने घर का इतिहास देखना चाहिए। शाह ने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई जनसंघ, जनता पार्टी और संघ ने लड़ी थी। उन्होंने कहा कि आपातकाल के लिए कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं कर सकता।

सिर्फ विकास ही विकास | भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की रचना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। शाह ने कहा कि 2014 में उत्तराखंड की जनता ने सभी पांच लोकसभा सीटें बीजेपी की झोली में डाली तो केंद्र में 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। अमित शाह ने कहा कि हमें जब जब मौका मिला हमनें उत्तराखंड का विकास किया। साथ ही उन्होंने कहा किउत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो चारों चरफ विकास ही विकास होगा।

12 लाख करोड़ के घोटाले | शाह ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी देशक को महाशक्ति बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि हमने देश को ऐसी सरकार की जिसमें दो साल में एक भी भ्रष्टाचार नहीं किया। सोनिया गाधी और मनमोहन सिंह ने तो यूपीए के समय 12 लाख करोड़ के घोटाले किए।

देश में गर्मी ज्यादा है। इस दौरान शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा विदेश गए हैं, देश में गर्मी बहुत ज्यादा है। शाह ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि हमसे पूछ रहे हैं शहजादे साहब की हमने क्या किया ? वन रैंक वन पेंश की मांद 60 साल से थी, लेकिन राहुल बाबा आपकी सरकार ने नहीं पूरी की। मोदी सरकार ने एक साल में इस मांग को पूरा कर दिया।

मौनी बाबा नहीं हैं मोदी | अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के विदेश जाने पर कांग्रेस सवाल उठाती है लेकिन सच्चाई ये है कि पीएम मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से ज्यादा बार विदेश नहीं गए। उन्होंने कहा कि मौनी बाबा विदेश जाते थे तो किसी को पता नहीं चलता था।

रावत से पूछिए क्या किया ? | अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा, आप हमसे मत पूछिए कि हमने क्या किया? आप अपने मुख्यमंत्री हरीश रावत से पूछिए कि रावत बताओ आपने क्या किया ? जमीन घोटाला किया, रावत के पीएस ने शराब घोटाला किया ?

अपने संबोधन के आखिर में अमित शाह ने जनता से आह्वान किया कि उत्तराखंड में बैठी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ कर फेंक दीजिए और आगामी चुनाव में भाजपा को चुनें ताकि उत्तराखंड वापस विकास के रास्ते पर लौट सके।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे