अमित शाह ने BJP मुख्यालय में किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन

  1. Home
  2. Dehradun

अमित शाह ने BJP मुख्यालय में किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देहरादून प्रवास के दूसरे दिन भाजपा कार्यालय पहुंचे अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। अमित शाह के स्वागत में भाजपा कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया। उनके स्वागत में भाजपा महिला कार्यकत्रियां उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा पहने हुए थी। महिलाओं ने


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देहरादून प्रवास के दूसरे दिन भाजपा कार्यालय पहुंचे अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया।

अमित शाह के स्वागत में भाजपा कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया गया। उनके स्वागत में भाजपा महिला कार्यकत्रियां उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा पहने हुए थी। महिलाओं ने स्वागत गीत के साथ ही नृत्य भी प्रस्तुत किया।

इस लाइब्रेरी में भाजपा के इतिहास के साथ ही देहरादून से जुड़ी भाजपा की विभिन्न जानकारियां एक क्लिक के माध्यम से जानी जा सकती हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संघ कार्यालय में प्रान्त और क्षेत्र प्रचारकों के साथ की बैठक भी की। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र रावत भी मौजूद रहे।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे