बीजेपी ने संकल्प पत्र के लिए शुरु किया ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान

  1. Home
  2. Loksabha Elections 2019

बीजेपी ने संकल्प पत्र के लिए शुरु किया ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने’एक अभियान की शुरूआत की। इस अभियान का नाम है भारत के मन की बात मोदी के साथ’बीजेपी इस मुहिम के जरिये करीब 10 करोड़ के विचार जानने के लिए विभिन्न माध्यमों के जरिए देश


बीजेपी ने संकल्प पत्र के लिए शुरु किया ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने’एक अभियान की शुरूआत की। इस अभियान  का नाम है भारत के मन की बात मोदी के साथ’बीजेपी इस मुहिम के जरिये करीब 10 करोड़ के विचार जानने के लिए विभिन्न माध्यमों के जरिए देश भर में लोगों से संपर्क साधेगी।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘2014 के पहले देश के अंदर जो स्थिति थी, वो देश के लोकतंत्र में लोगों की आस्था को डिगाने वाली थी। 2014 में 30 साल बाद देश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुत की सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की स्थिति को बदला है। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश में दीर्घकालिक विकास की नींव रखी गई है।’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी और बाकी पार्टियों में बहुत बड़ा अंतर है। भारतीय जनता पार्टी देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके अंतर आतंरिक लोकतंत्र है। जिस पार्टी के अंतर आतंरिक लोकतंत्र होता है, वही पार्टी देश के लोकतंत्र को मजबूत कर सकती है।’भारत के मन की बात – मोदी के साथ’, संकल्प पत्र को लोकतांत्रिकरण का अनूठा प्रयोग बताते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ”भारत के मन की बात – मोदी के साथ’, कार्यक्रम भाजपा का नहीं है, बल्कि देश के लिए है। ये कार्यक्रम देश को सुरक्षित करने, गरीब का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए है।बीजेपी ने संकल्प पत्र के लिए शुरु किया ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ अभियान

ये कार्यक्रम नया भारत बनाने के लिए है। जो जनता के लिए काम करता है जनता उम्मीद भी उसी से करती है। जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती पीएम मोदी ने स्वीकार की है। जनता की उम्मीदों को सम्मान देना भाजपा अपना कर्त्तव्य ही नहीं बल्कि नैतिक दायित्व मानती है।’

वहीं इस मौके पर मौजूद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा, ‘देश में पहली बार कोई राजनीतिक दल अपना संकल्प पत्र बनाने के लिए इतने बड़े स्तर पर जनसंपर्क करने जा रहा है।’हम आगे और क्या कर सकते हैं इस पर जनता की राय जानी जाएगी। विशेष तौर पर देश की सम्मानित महिलाओं के साथ भी हमारी टीम संपर्क करेगी।’

. Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे