खाद्यान्न घोटाले में कांग्रेस के बड़े नाम शामिल: भट्ट

  1. Home
  2. Dehradun

खाद्यान्न घोटाले में कांग्रेस के बड़े नाम शामिल: भट्ट

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे प्रहारों से कांग्रेस नेता बहदवास हो गए हैं और बहके बहके बयान दे रहे हैं। आज यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी द्वारा प्रेस में दिए


खाद्यान्न घोटाले में कांग्रेस के बड़े नाम शामिल: भट्ट

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे प्रहारों से कांग्रेस नेता बहदवास हो गए हैं और बहके बहके बयान दे रहे हैं।

आज यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी द्वारा प्रेस में दिए गए वक्तव्यों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर जिस तरह कड़े प्रहार किये जा रहे हैं और जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए कार्यवाही हो रही है उससे कांग्रेस नेता परेशान हो गए हैं। इसी कारण वे बहकी बहकी और स्वयं में विरोधाभासी बाते कर रहे हैं।

खाद्यान्न घोटाले में कांग्रेस के बड़े नाम शामिल: भट्ट

भट्ट ने कहा कि हालत यह है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 74 से जुड़े घोटाले की एस आई टी द्वारा जांच कराए जाने की आलोचना करने वाले कांग्रेस नेता अब यह आरोप लगा रहे हैं कि चूंकि एस आई टी तेजी से काम कर रही है इसलिए राज्य सरकार ने उसे रोकने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को इसलिये कुमांयू भेजा है कि वह एस आई टी को तेजी से काम करने से रोके। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के इस बयान से यह साफ हो गया है कि इस मामले में भी एस आई टी तेजी से काम कर रही है और इस बात को कांग्रेस भी मान रही है। जहाँ तक एस आई टी को तेजी से काम करने से रोकने के लिये वरिष्ठ अधिकारी को भेजने का आरोप है तो यह हास्यास्पद व आधार हीन आरोप से अधिक कुछ नहीं है। क्योंकि आज के सूचना क्रांति के युग में यदि किसी को संदेश देना ही हो तो उसके लिए किसी व्यक्ति को भेजने की आवश्यकता नहीं है। वैसे राष्ट्रीय राज मार्ग घोटाले की जांच व उससे जुड़ी कार्यवाही दोनों तेजी से हो रही हैं। इससे कांग्रेस परेशान है। उसे तो चुनाव के समय खोले गए उस खाते का भी हिसाब देना है जिसमें चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये आये थे।P

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खाद्यान्न घोटाले के खुलासे ने भी कांग्रेस को हिला दिया है और कांग्रेस कार्य काल में इस घोटाले में कई बड़े नाम शामिल हैं। इससे भी कांग्रेस नेता विचलित हैं। ऐसे में जब वे यह कहते हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है तो उनकी दुखती रग को समझा जा सकता है।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस जो इस प्रदेश को आर्थिक तौर पर खोखला कर गई थी को पहले तो अपने कुकृत्यों के लिये प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहये थी और यदि ऐसा करने में उनमें नैतिक साहस नहीं है तो कम से कम कांग्रेस नेताओं को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए थी। किन्तु कांग्रेस नेता कुण्ठा में नकारात्मक रुख अपना रहे हैं। कांग्रेस नेताओं को राज्य सरकार द्वारा अपने संसाधनों व केन्द्र की मदद से कराए जा रहे विकास कार्यों व जनहित में शुरू की गई योजनाएं दिखाई ही नहीं दे रही। लेकिन उनका यह रुख उनके अपने लिये ही घातक होगा और राज्य में कांग्रेस जो थोड़ी बहुत बची भी हुई है वह भी साफ हो जाएगी।

पांच साल मंत्री रहने पर भी घोटाला नहीं पकड़ पाए प्रीतम, दी ये सफाई

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे