त्रिवेंद्र बनेंगे मुख्यमंत्री, भाजपा ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

  1. Home
  2. Dehradun

त्रिवेंद्र बनेंगे मुख्यमंत्री, भाजपा ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

त्रिवेंद्र सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुनने के बाद बीजेपी विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने राजभवन पहुंचकर उत्तराखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया। त्रिवेंद्र सिंह ने राज्यपाल केके पॉल से मिलकर 57 विधायकों का समर्थन दिखाते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक


त्रिवेंद्र बनेंगे मुख्यमंत्री, भाजपा ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

त्रिवेंद्र सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुनने के बाद बीजेपी विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने राजभवन पहुंचकर उत्तराखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया।  त्रिवेंद्र सिंह ने राज्यपाल केके पॉल से मिलकर 57 विधायकों का समर्थन दिखाते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

इससे पहले देहरादून में आज भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के साथ ही नतीजों के बाद से ही मुख्यमंत्री को लेकर बना सस्पेंस आखिर समाप्त हो गया है।

त्रिवेंद्र बनेंगे मुख्यमंत्री, भाजपा ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

 

कौन-कौन थे दौड़ में | मुख्यमंत्री की दौड़ में त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही चौबट्टाखाल से भाजपा विधायक सतपाल महाराज और पिथौरागढ़ विधानसभा से विधायक प्रकाश पंत भा शामिल थे। त्रिवेंद्र और प्रकाश पंत के बीच मुख्यमंत्री को लेकर कड़ी टक्कर मानी जा रही थी लेकिन आखिरकार बाजी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मार ली।

18 को शपथ ग्रहण | भाजपा विधायक दल का का नेता चुन लिए जाने के बाद अब त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 मार्च को देहरादून के परेड मैदान में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्क्ष अमित शाह के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।

कौन हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत | 56 वर्षीय त्रिवेंद्र सिंह रावत डोइवाला विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत इस वक्‍त भाजपा की झारखंड यूनिट के प्रभारी हैं। वह 1983 से 2002 तक आरएसएस के प्रचारक रहे हैं और उस दौरान वह उत्‍तराखंड अंचल और बाद में राज्‍य के संगठन सचिव रहे हैं। वह पहली बार 2002 में डोइवाला सीट से एमएलए बने। तब से वहां से तीन बार चुने जा चुके हैं। वह 2007-12 के दौरान राज्‍य के कृषि मंत्री भी रहे।

त्रिवेंद्र रावत होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, 18 को लेंगे शपथ

अपने CM को जानिए | लंबे वक्त तक RSS के प्रचारक रहे हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे