मुख्यमंत्री हरीश रावत रच रहे हैं मेरी हत्या की साजिश : अजय भट्ट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

मुख्यमंत्री हरीश रावत रच रहे हैं मेरी हत्या की साजिश : अजय भट्ट

नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर उऩकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भट्ट ने कहा उनके शांतिपूर्ण धरने में जिस तरह कांग्रेसी कार्यकर्ता नकाब पहनकर आए, यह इसी ओर इशारा कर रहा है। भट्ट ने कहा कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री दो बार इस तरह का


मुख्यमंत्री हरीश रावत रच रहे हैं मेरी हत्या की साजिश : अजय भट्ट

मुख्यमंत्री हरीश रावत रच रहे हैं मेरी हत्या की साजिश : अजय भट्टनेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर उऩकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भट्ट ने कहा उनके शांतिपूर्ण धरने में जिस तरह कांग्रेसी कार्यकर्ता नकाब पहनकर आए, यह इसी ओर इशारा कर रहा है। भट्ट ने कहा कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री दो बार इस तरह का षड्यंत्र रच चुके हैं, लेकिन भाजपा प्रदेश की रक्षा के लिए हरसंभव संघर्ष करेगी।

प्रदेश में हावी हुए माफिया | अल्मोड़ा में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि  खरीद फरोख्त कर सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री हरीश रावत के शासनकाल में माफिया फिर हावी हो गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुलेआम दबंगई की छूट दे दी गई है। प्रदेश में चारों तरफ लूट खसोट का माहौल बन गया है। प्रदेश में गुंडागर्दी का माहौल बढ़ता जा रहा है। खनन मामले में पांच साल तक छूट दे दी है।

डरे हुए हुए मुख्यमंत्री रावत | भट्ट ने कहा कि जिस तरह से कथित स्टिंग ऑपरेशन में जान फंसती देख मुख्यमंत्री रावत ने ने कैबिनेट की बैठक में सीबीआई जांच खारिज करा दी है। इससे साफ जाहिर है कि सीएम रावत डरे हुए हैं।

गौरतलब है कि अजय भट्ट ने अपनेी विधानसभा क्षेत्र रानीखेत में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेसी घुस आए थे और उन्होंने जमकर हंगामा किया था। इस वजह से भट्ट को यह बैठक बीच में खत्म करनी पड़ी और हंगामे के चलते अधिकारी बैठक से उठ कर चले गए। भट्ट ने कांग्रेसियों की इस हुड़दंग बाजी के खिलाफ रानीखेत में सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया और कांग्रेसियों पर जमकर बरसे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे