ट्रांसपोर्टर पांडे की मौत पर भट्ट ने उठाए कई सवाल, कांग्रेस को जमकर कोसा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

ट्रांसपोर्टर पांडे की मौत पर भट्ट ने उठाए कई सवाल, कांग्रेस को जमकर कोसा

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने ट्रांसपोर्टर प्रकाश पाण्डेय की मृत्यु पर कांग्रेस के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस नेता पूरी तरह से संवेदनहीन हैं और वे किसी की मृत्यु पर भी राजनीति करने लगते हैं। यह मौका राजनीति करने का नहीं है। अजय भट्ट ने


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने ट्रांसपोर्टर प्रकाश पाण्डेय की मृत्यु पर कांग्रेस के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस नेता  पूरी तरह से संवेदनहीन हैं और वे किसी की मृत्यु पर भी राजनीति करने लगते हैं। यह मौका राजनीति करने का नहीं है।

अजय भट्ट ने प्रकाश पांडेय के निधन पर कांग्रेस नेताओं के बयानों व रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की छोटी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रकाश पाण्डेय की मृत्यु को हत्या कहे जाने की भर्त्सना करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की जनता को गुमराह करने की कोशिश है। लेकिन जनता सब जानती है।

अजय भट्ट ने प्रकाश पांडेय की मृत्यु के घटना क्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे कई सवाल हैं जिनका उत्तर मिलना जरूरी है। उन्होंने सवाल किया कि प्रकाश पांडेय के भाजपा कार्यालय आने से पूर्व उनके बयान का जो वीडियो सामने आया वह किसने बनाया, क्या कोई व्यक्ति उस समय उनके साथ था, वीडियो में पांडेय ने वीरेन्द्र नामक जिस व्यक्ति का नाम लिया वह कौन है ?

ट्रांसपोर्टर पांडे की मौत पर भट्ट ने उठाए कई सवाल, कांग्रेस को जमकर कोसा

भट्ट ने यह सवाल भी उठाया कि इस वीडियो को बनाये जाने के समय यदि प्रकाश पांडेय ने जहर खा लिया था तो उन्हें अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, साथ ही उनके भाजपा कार्यालय आने का पूरा घटना क्रम क्या था? उन्होंने कहा कि सवाल यह भी है इस वीडियो को किसने सबसे पहले वायरल किया।

भट्ट ने कहा कि पाण्डे जिंदा दिल इंसान थे। फिर ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने इतना बड़ा फैसला ले लिया ? साथ ही जीएसटी भी काफी कम हो गई थी। पहले जहां 9 प्रतिशत कर लगता था वह घटा कर 5 प्रतिशत किया जा चुका था। ये सारे सवाल स्वयं में महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के जो आदेश दिए हैं उनसे मामले का खुलासा हो जायेगा।

भट्ट ने कहा कि इस मामले को जो लोग सरकार को दोषी ठहराने के प्रयास कर रहे हैं वे जनता का ध्यान इन तथ्यों से हटाना चाहते हैं कि जैसे ही पांडेय द्वारा जहर खा लेने की बात सामने आई उन्हें मंत्री जी के वाहन से तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद हर सम्भव उपचार कराया गया। मुख्यमंत्री के ओएसडी दिन रात अस्पताल में रहे। भट्ट ने कहा कि हत्या तो कांग्रेस सरकार के समय 2014 में  रामनगर डिग्री कालेज के छात्र नेता रोहित की हुई थी जो आग में जलता रहा पर उसकी कोई मदद नहीं की गई।

भट्ट ने कहा कि  उत्तराखंड में हमने अपना एक होनहार साथी खोया है और कांग्रेस उस पर राजनीति की रोटियां सेक रही है। इससे अधिक निम्न स्तर की बात और क्या हो सकती है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे