शिकायत है तो बाहर नहीं, पार्टी फोरम में अपनी बात रखें कार्यकर्ता: भट्ट

  1. Home
  2. Dehradun

शिकायत है तो बाहर नहीं, पार्टी फोरम में अपनी बात रखें कार्यकर्ता: भट्ट

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रथम सत्र में प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट्.ने सरकार व संगठन में समन्वय विषय पर बोलते हुए कहा कि सरकार व संगठन एक सिक्के के दो पहलू हैं और ये एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि संगठन एक सतत प्रक्रिया है और संगठन


शिकायत है तो बाहर नहीं, पार्टी फोरम में अपनी बात रखें कार्यकर्ता: भट्ट

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रथम सत्र में प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट्.ने सरकार व संगठन में समन्वय विषय पर बोलते हुए कहा कि सरकार व संगठन एक सिक्के के दो पहलू हैं और ये एक दूसरे के पूरक हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन एक सतत प्रक्रिया है और संगठन से ही सरकार बनती है। लेकिन सरकार बनने के बाद सरकार में गये कार्यकर्ताओ की कुछ सीमायें भी हो जाती हैं। हमें इस बात को भी समझना होगा।

भटट् ने कहा कि सरकार व संगठन में काम कर रहे कार्यकर्ताओं में हमेशा संवाद बना रहना चाहिये । संवाद हीनता के कारण दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अपनी कार्यसंस्कृति है। यदि किसी के मन में कोई बात है तो उस बात को कहने का भी पार्टी के अंदर ही फोरम हैं जहां अपनी बात कही जा सकती है। लेकिन कोई बात फोरम के बाहर नही कही जानी चाहिए। पार्टी ने अब जिलों में भी कोर ग्रुप बनाये हैं।

दूसरे सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भाजपा एक विशेष लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है। सरकार बनाना हमारे लिए साध्य नही अपितु लक्ष्य प्राप्त् करने का साधन है। हमारा लक्ष्य राम राज है जिसे अंत्योदय भी कह सकते हैं और सर्वे भवन्तु सुखिना भी ।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिये हमारे मन में समाज व देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना होनी चाहिए और त्याग के लिये भी तैयार रहना चाहिए।

कोश्यारी ने कहा कि सरकार व कार्यकर्ता दोनों का लक्ष्य एक ही है और दोनों को एक दूसरे को भी समझना होगा। हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक होना चाहिए। सरकार होने से हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त् करने में अनुकूलता का अनुभव होता है। सरकार व संगठन दोनों स्थानों के कार्यकर्ताओं का व्यवहार मूल्य आधारित होना चाहिये। सरकार की जो जिम्मेदारी है उसे उसे पूरा करना चाहिए और यदि कहीं कोई कमी है तो उस बारे में उचित स्थान पर चर्चा भी की जानी चाहिए।
भाजपा आई टी विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि आज सोशल मीडिया का महत्व बहुत बढ़ गया। इसके महत्व का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान वहां राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा था कि मोदी व वे स्वयं दुनिया में सोशल मीडिया के लीडर हैं।

मालवीय ने कहा कि सोशल मीडिया का सबसे बड़ा उपयोग प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमें फेस बुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि का यथा सम्भव उपयोग करना चाहिए। इससे जहाँ हम पार्टी के संदेश को आम जन तक पहुंचा सकते हैं वही हम देश दुनिया की जानकारियां, केंद्र व प्रदेश् सरकारों के कार्यों, आदि की सूचनाएं भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विरोधियों के आरोपों का जवाब भी दे सकते हैं। उन्होंने आंकड़े दे कर देश व उत्तराखंड में सोशल मीडिया के विस्तार का विवरण दिया।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे