“रावण हैं हरीश रावत, कांग्रेस के विभीषण करेंगे सरकार का अंत”

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

“रावण हैं हरीश रावत, कांग्रेस के विभीषण करेंगे सरकार का अंत”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चंपावत में हुई पर्दाफाश रैली में मुख्यमंत्री हरीश रावत को रावण की संज्ञा दे डाली। भट्ट ने हरीश रावत को रावण बताते हुए कहा कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दस विभीषण उनकी सरकार का खात्मा करेंगे। अजय भट्ट ने कहा कि विभीषण न्याय का प्रतीक है। जिन्होंने


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चंपावत में हुई पर्दाफाश रैली में मुख्यमंत्री हरीश रावत को रावण की संज्ञा दे डाली।

भट्ट ने हरीश रावत को रावण बताते हुए कहा कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दस विभीषण उनकी सरकार का खात्मा करेंगे।

अजय भट्ट ने कहा कि विभीषण न्याय का प्रतीक है। जिन्होंने भगवान राम का साथ देते हुए लंका दहन किया था। अब कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए दस विभीषण रावण रूपी हरीश रावत सरकार का अंत करेंगे।
रावत सरकार को लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार करार देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अल्पमत में है। वह प्रदेश का भला नहीं कर सकती।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे