भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का वाहन बर्फ में फिसला, इस तरह बची जान

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarkashi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का वाहन बर्फ में फिसला, इस तरह बची जान

उत्तरकाशी(उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का वाहन उत्तरकाशी जाते समय बर्फ में फिसल गया ।चालक ने सूझबूझ के साथ वाहन को सड़क किनारे एक पत्थर पर रोक दिया। इससे प्रदेश अध्यक्ष की जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तरकाशी जा रहे थे। बीते शुक्रवार को हुई बर्फबारी


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का वाहन बर्फ में फिसला, इस तरह बची जान

उत्तरकाशी(उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का वाहन उत्तरकाशी जाते समय बर्फ में फिसल गया ।चालक ने सूझबूझ के साथ वाहन को सड़क किनारे एक पत्थर पर रोक दिया। इससे प्रदेश अध्यक्ष की जान बाल-बाल बच गई।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तरकाशी जा रहे थे। बीते शुक्रवार को हुई बर्फबारी से चौरंगी के समीप अचानक उनकी कार का सन्तुलन बिगड़ गया और कार सडक़ से खाई की ओर मुड़ गई। जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का वाहन बर्फ में फिसला, इस तरह बची जान

इसके बाद धौंतरी में गाजणा मंडल के कार्यकर्ताओं को घटना के बारे में पता चला तो गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत भी शामिल थे।बाद में सुरक्षा कर्मी व स्थानीय विधायक गोपाल रावत ने अपने वाहन से प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को सुरक्षित उत्तरकाशी तक पहुंचाया। हादसे का पता चलते ही विधायक और कार्यकर्ता घटना स्थल की ओर रवाना हुए। जहां से उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को सकुशल धौंतरी पहुंचाया।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे