इस राज्य के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का दिल्ली के एम्स में निधन

  1. Home
  2. Country

इस राज्य के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का दिल्ली के एम्स में निधन

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें जयपुर से दिल्ली के एम्स के लिए रेफर किया गया था। आज ही मदन लाल सैनी का दिल्ली के एम्स में निधन हो


इस राज्य के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का दिल्ली के एम्स में निधन

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें जयपुर से दिल्ली के एम्स के लिए रेफर किया गया था। आज ही मदन लाल सैनी का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है।

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी को तीन दिन पहले जयपुर से लाकर एम्स में दाखिल कराया गया था।

सैनी काका जन्म 13 अगस्त 1943 को हुआ था और उन्होंने संघ के स्वंयसेवक के तौर पर भी काम किया था। बी.ए और एल एल बी की शिक्षा प्राप्त करने वाले मदन लाल सैनी भारतीय मजदूर संघ मे महामंत्री के तौर पर रहे थे। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा में महामंत्री और सरदार पटेल स्मारक में प्रदेश संयोजक रहे थे।

इस राज्य के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का दिल्ली के एम्स में निधन

भाजपा अनुशासन समिति में चेयरमैन और सदस्य के तौर पर 1990 में गुढा से विधायक रहे थे। हालांकि वे झन्झुनू से 1991 और 1998 का लोकसभा चुनाव हार गए थे और साल 2008 में उदयपुरवाटी से विधानसभा चुनाव हार गए थे। मार्च 2018 में राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए और जून 2018 में उन्हें राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost         

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे