कयासों पर लगा विराम, बिना चेहरे के चुनाव में उतरेगी भाजपा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

कयासों पर लगा विराम, बिना चेहरे के चुनाव में उतरेगी भाजपा

आगमी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के चुनावी चेहरे पर कयासों के बीच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्य तीरथ सिंह रावत ने इन कयासों को ये कहकर विराम देने की कोशिश की है कि भाजपा का चुनावी चेहरा कोई नेता नहीं ‘कमल का फूल’ होगा। पौड़ी में मीडिया से बात करते हुए तीरथ सिंह रावत


आगमी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के चुनावी चेहरे पर कयासों के बीच भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्य तीरथ सिंह रावत ने इन कयासों को ये कहकर विराम देने की कोशिश की है कि भाजपा का चुनावी चेहरा कोई नेता नहीं ‘कमल का फूल’ होगा।

पौड़ी में मीडिया से बात करते हुए तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा विकास व राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में स्मार्ट ग्राम की परिकल्पना को साकार रूप देगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि रावत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। रावत ने आगे कगा कि हरीश सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष को नजरबंद करना सरकार की नाकामी का सबूत है। इससे साफ हो जाहिर होता है कि सरकार अधिकारियों का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत की हिटलरशाही के चलते उनके 10 बड़े नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। चुनाव से पहले यह संख्या और भी बड़ी होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केंद्र की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति पर कुंडली मार रखी है। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के मद में बड़े घोटाले को सरकार अंजाम दे चुकी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे