उम्मीदवारों की फर्जी सूची ने उड़ाई भाजपा की नींद, पार्टी दर्ज कराएगी FIR

  1. Home
  2. Dehradun

उम्मीदवारों की फर्जी सूची ने उड़ाई भाजपा की नींद, पार्टी दर्ज कराएगी FIR

सोशल मीडिया और व्हाट्स एप ग्रुपों में घूम रही भाजपा प्रत्याशियों की कथित सूची ने पार्टी नेताओं की नींद उड़ा दी है। भाजपा ने अब इस फर्जी सूची के पीछे बड़ी साजिश होने की बात कही है और साथ ही पार्टी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएगी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने


सोशल मीडिया और व्हाट्स एप ग्रुपों में घूम रही भाजपा प्रत्याशियों की कथित सूची ने पार्टी नेताओं की नींद उड़ा दी है। भाजपा ने अब इस फर्जी सूची के पीछे बड़ी साजिश होने की बात कही है और साथ ही पार्टी इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएगी।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि कतिपय व्हाट्सऐप ग्रुपों में  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नाम से विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की एक सूची चल रही है वह पूरी तरह से जाली है। पार्टी ने मामले को गम्भीरता से लिया है  और इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने बताया कि कतिपय व्हाट्सऐप ग्रुपों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कथित पेड पर उनके हस्ताक्षरों से उत्तराखंड विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची के रूप में सूचना चलाई जा रही है। इसमें सूची की प्रति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित किया जाना भी लिखा है। लेकिन पैड, सूची सभी कुछ पूरी तरह फर्जी है और एक बड़ी जालसाजी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सूची पर किसी को भी ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा की पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इस बारे में कल पुलिस को औपचारिक शिकायत की जायेगी। जिससे इसके मूल का पता लग सके और कार्यवाही हो सके। डॉ भसीन ने कहा की यह हरकत भाजपा विरोधियों की है लेकिन ऐसे जालसाजी के कारनामों से भाजपा का कुछ बिगड़ने वाला नहीं है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे