सत्ता परिवर्तन के ‘परिवर्तन यात्रा’, 70 विस में जनसभाएं करेगी BJP

  1. Home
  2. Dehradun

सत्ता परिवर्तन के ‘परिवर्तन यात्रा’, 70 विस में जनसभाएं करेगी BJP

आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने का ख्वाब देख रही भाजपा उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा के दौरान सभी 70 विधानसभा सीटों पर जनसभाएं करेगी। इन रैलियों में भाजपा के कई दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री भी शिरकत करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी तीन जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा के पक्ष


सत्ता परिवर्तन के ‘परिवर्तन यात्रा’, 70 विस में जनसभाएं करेगी BJPआगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने का ख्वाब देख रही भाजपा उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा के दौरान सभी 70 विधानसभा सीटों पर जनसभाएं करेगी। इन रैलियों में भाजपा के कई दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री भी शिरकत करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी तीन जनसभाओं को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।

सत्ता परिवर्तन के लिए परिवर्तन यात्रा निकाल रही भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए कई समितियों का गठन किया है।

भाजपा ने बलराज पासी को यात्रा संयोजक और दानसिंह रावत व विनोद चमोली सह संयोजक बनाया है। गढ़वाल मंडल में महेंद्र भट्ट संयोजक व स्वराज विद्वान सह संयोजक होंगी। कुमाऊं में रविंद्र बजाज सह संयोजक होंगे।

लोकसभा सीटवार भी सभा समन्वयक नियुक्त किए गए। पौड़ी में विनोद कंडारी व चंडी प्रसाद भट्ट, टिहरी में खजानदास व कुलदीप कुमार, हरिद्वार में मयंक गुप्ता व सुनील उनियाल, नैनीताल में गजराज सिंह बिष्ट व उत्तम दत्ता, अल्मोड़ा में राजू भंडारी व शेर सिंह गडिया सभा समन्वयक होंगे। 13 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए भी व्यवस्था समिति बनाई गई।

समिति में बलराज पासी, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, मदन कौशिक, हरबंस कपूर, गणेश जोशी, उमेश शर्मा, विनोद चमोली व उमेश अग्रवाल शामिल हैं। इसके अलावा, आवास, भोजन, यात्रा वाहन समितियां भी बनाई। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने परिवर्तन यात्रा के रूट को भी अंतिम रूप दिया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे