चुनाव में टिकट को लेकर मातृशक्ति का पूरा सम्मान किया जाएगा: भट्ट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

चुनाव में टिकट को लेकर मातृशक्ति का पूरा सम्मान किया जाएगा: भट्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट नेता कहा कि उत्तराखंड में भय भ्रष्टाचार और शराब नीति के खिलाफ मातृशक्ति को आगे आना होगा। उत्तराखंड कराह रहा है, कुर्सी मातृशक्ति को पुकार रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर मातृशक्ति का पूरा सम्मान किया जाएगा। आज परमार्थ निकेतन स्वर्ग आश्रम


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट नेता कहा कि उत्तराखंड में भय भ्रष्टाचार और शराब नीति के खिलाफ मातृशक्ति को आगे आना होगा। उत्तराखंड कराह रहा है, कुर्सी मातृशक्ति को पुकार रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर मातृशक्ति का पूरा सम्मान किया जाएगा।
आज परमार्थ निकेतन स्वर्ग आश्रम में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने नारी सशक्तिकरण की कई योजनाएं शुरू की, पंचायत से लेकर उच्च सदन तक महिलाओं को आरक्षण की व्यवस्था की गई है। मातृशक्ति को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वह समाज प्रगति करता है, लेकिन उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नारी शक्ति का घोर अपमान और शोषण हुआ है। नारी निकेतन में हुई घटनाओं का बदला मातृशक्ति को लेना है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा गांव और शहरों में बूथ और वार्ड स्तर पर अपनी सक्रियता और पहचान बनाएं आने वाले विधानसभा चुनाव में ही मातृशक्ति के बूते भ्रष्टाचारी सरकार से जनता को मुक्ति मिलेगी।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने की मांग रखी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे