सत्ता परिवर्तन पर जनता की मुहर, भाजपा बनाएगी सरकार: भट्ट

  1. Home
  2. Dehradun

सत्ता परिवर्तन पर जनता की मुहर, भाजपा बनाएगी सरकार: भट्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने आज शांतिपूर्ण व भारी मतदान के लिए प्रदेश् की जनता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost यहाँ जारी एक वक्तव्य में भाजपा


सत्ता परिवर्तन पर जनता की मुहर, भाजपा बनाएगी  सरकार: भट्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने आज शांतिपूर्ण व भारी मतदान के लिए प्रदेश् की जनता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार जताया है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

यहाँ जारी एक वक्तव्य में भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने कहा कि आज उत्तराखण्ड की जनता ने जिस प्रकार पूरे उत्साह के साथ मतदान किया है उससे साफ़ है कि जनता ने उत्तराखंड से कांग्रेस की विदाई पर अपनी मोहर लगा दी है।

भटट् ने कहा कि कांग्रेस ने कई प्रकार से चुनाव को अस्तव्यस्त करने का प्रयास किया किन्तु जनता उनके किसी भ्रम या भय में नहीं आई। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता के हर वर्ग ने भाजपा का सहयोग किया है।समस्त जनता ने भय , भ्रष्टाचार व् लूटने वाली कांग्रेस सरकार से मुक्ति पाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व् भाजपा की नीतियों पर विश्वास प्रकट करते हुए जिस तरह मतदान किया है वह इस प्रदेश् के खुशहाल भविष्य के निर्माण के लिए है जिसका दायित्व भाजपा ने लिया है।

भटट् ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के क्रूर सरकार से बिना घबराये जिस तरह उन्होंने पार्टी के लिये कार्य किया वह प्रशंसा योग्य है।

भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष ने चुनाव आयोग, प्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी व उनके समस्त सहयोगियों व् चुनाव कार्य में लगे सभी कर्मियों को भी सफलता पूर्वक चुनाव कराये जाने के लिए बधाई दी।

जानिए क्या है वोट प्रतिशत बढ़ने के मायने, किसकी बनेगी सरकार ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे