उत्तराखंड | नगर निगम मेयर पद का पहला नतीजा आया सामने, भाजपा ने मारी बाजी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | नगर निगम मेयर पद का पहला नतीजा आया सामने, भाजपा ने मारी बाजी

ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के साथ नगर निगमों में मेयर पद पर नतीजे आने शुरु हो गए हैं। सात नगर निगमों में सबसे पहले ऋषिकश नगर निगम का नतीजा आया है। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी अनीता ममगाईं ने जीत हासिल करते


ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के साथ नगर निगमों में मेयर पद पर नतीजे आने शुरु हो गए हैं।

सात नगर निगमों में सबसे पहले ऋषिकश नगर निगम का नतीजा आया है। नगर निगम ऋषिकेश के महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है।

भाजपा प्रत्याशी अनीता ममगाईं ने जीत हासिल करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी वीना दीप शर्मा को 11, 164 मतों से पराजित किया है।

ये भी पढ़ें-  उत्तराखंड निकाय चुनाव नतीजे LIVE- जानिए किस सीट पर कौन जीता

अनीता मंगाई को कुल 26403 मत मिले। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी वीना दीप शर्मा को 15235 मत प्राप्त हुए।
वहीं तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस की लक्ष्मी सजवान को कुल 12057 मत प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी की मंजू शर्मा को कुल 317 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर 306 लोगों ने नोटा पर निशान लगाया।

उत्तराखंड निकाय चुनाव- 2018 | नगर निगमों में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे