BJP ने लोहाघाट विधानसभा सीट भी जीती, अब 57 हुई विधायकों की संख्या

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

BJP ने लोहाघाट विधानसभा सीट भी जीती, अब 57 हुई विधायकों की संख्या

उत्तराखंड की लोहाघाट विधानसभा सीट पर भाजपा के पूरण सिंह ने कांग्रेस के खुशाल सिंह को 834 वोटों से मात देकर जीत हासिल कर ली है। भाजपा की इस जीत के साथ ही राज्य में उसकी सीटों की संख्या 56 से बढ़कर 57 हो गई है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक


BJP ने लोहाघाट विधानसभा सीट भी जीती, अब 57 हुई विधायकों की संख्या

उत्तराखंड की लोहाघाट विधानसभा सीट पर भाजपा के पूरण सिंह ने कांग्रेस के खुशाल सिंह को 834 वोटों से मात देकर जीत हासिल कर ली है। भाजपा की इस जीत के साथ ही राज्य में उसकी सीटों की संख्या 56 से बढ़कर 57 हो गई है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

गौरतलब है कि लोहाघाट विधानसभा सीट के कर्णकरायत बूथ संख्या 128 की ईवीएम खराब होने के चलते मतगणना के दिन 11 माच को इस बूथ के मतों की गिनती नहीं हो पाई थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इस सीट के परिणाम पर 15 मार्च तक रोक लगाते हुए यहा पर पर्नमतदान का आदेश दिया था।

BJP ने लोहाघाट विधानसभा सीट भी जीती, अब 57 हुई विधायकों की संख्या

856 मतदाताओं वाले कर्णकरायत बूथ संख्या 128 में आज मतदान हुआ था, जिसके बाद आज ही इस सीट का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस बूथ पर मतदान इसलिए रोचक बना हुआ था क्योंकि 11 मार्च को इस सीट के लिए हुए मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पूरन सिंह कांग्रेस के खुशाल सिंह से सिर्फ 148 मतों से आगे थे।ऐसे में इस बूथ के मतदाताओं को तय करना था कि वे यहां से किसे विधानसभा भेजते हैं। आखिरकार इस बूथ पर आज हुए पुर्नमतदान के नतीजों से तस्वीर साफ हो गई है।

समझिए गणित – कैसे महाराज और त्रिवेंद्र को पछाड़कर पंत बन सकते हैं मुख्यमंत्री ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे