विधानसभा चुनाव | भाजपा महिला मोर्चा 20 सीटों पर करेगा दावा

  1. Home
  2. Dehradun

विधानसभा चुनाव | भाजपा महिला मोर्चा 20 सीटों पर करेगा दावा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही टिकटों को लेकर लामबंदी शुरु हो गई है। भाजपा महिला मोर्चा का दावा है कि उत्तराखंड में इस बार भाजपा से 20 महिलाओं को टिकट देकर विधानसभा भेजा जाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में महिलाओं की


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही टिकटों को लेकर लामबंदी शुरु हो गई है।

भाजपा महिला मोर्चा का दावा है कि उत्तराखंड में इस बार भाजपा से 20 महिलाओं को टिकट देकर विधानसभा भेजा जाएगा।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में महिलाओं की भूमिका भी अहम रही। महिलाएं अब राजनीति में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए मोर्चा से जुड़ी रहीं हैं। इस बार अधिक से अधिक महिलाओं को विधायक बनाने का लक्ष्य है। मोर्चा 20 सीटों पर महिला कार्यकर्ताओं के लिए टिकट की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि सभी संगठनात्मक जिलों में भ्रमण करने के बाद दावेदारों की लिस्ट बनाई जाएगी। अब तक 12 जिलों में कार्य समिति की बैठक के बाद आठ कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए दावेदारी भी पेश कर दी है।

उन्होंने कहा कि 20 सितंबर तक सभी जिला कार्य समितियों की बैठकें पूरी हो जाने के बाद दावेदारों की अंतिम लिस्ट तैयार कर ली जाएगी। उन्हीं दावेदारों की टिकट के लिए संस्तुति की जाएगी, जो बूथ स्तर पर सक्रियता से काम कर रहीं हैं और जिनकी जीत की गारंटी भी हो। इसके अलावा महिलाओं को विधानसभा प्रभारियों की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे