शपथग्रहण में भाजपाईयों में फोटो खिंचवाने की लगी होड़, मंच से गिरते-गिरते बचे मेयर

  1. Home
  2. Dehradun

शपथग्रहण में भाजपाईयों में फोटो खिंचवाने की लगी होड़, मंच से गिरते-गिरते बचे मेयर

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में रविवार को शहर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ली। सुनिल उनियाल गामा ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर नगर निगम देहरादून के चौथे मेयर के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद महापौर सुनील उनियाल गामा ने नवनिर्वाचित 25-25 पार्षदों को एक बार में शपथ दिलवाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में रविवार को शहर के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ली। सुनिल उनियाल गामा ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर नगर निगम देहरादून के चौथे मेयर के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद महापौर सुनील उनियाल गामा ने नवनिर्वाचित 25-25 पार्षदों को एक बार में शपथ दिलवाई।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में आपस में ही फोटो खिंचाने को लेकर होड़ लगी रही। हर कोई मंच पर फोटो खिंचवाना चाह रहा था।

एक बार तो हालत ये हो गई कि महापौर सुनील उनियाल गामा मंच से गिरते-गिरते बचे। भाजपा कार्यकर्ताओं में मंच पर फोटो खिंचवाने की इतनी होड़ लगी कि मेयर गामा को भीड़ में धक्का लग गया। इसके बाद वे जैसे ही गिरने लगे तो पार्षदों व अन्य लोगों ने उन्हें गिरने से बचाया।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे