मतदान से पहले भाजयुमो नेता की कार से पकड़ी गई शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

मतदान से पहले भाजयुमो नेता की कार से पकड़ी गई शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गंगोलीहाट (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए मतदान से ठीक पहले पुलिस ने भाजयुमो के ग्रामीण मंडल ब्लॉक अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि यह शराब निकाय चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 9: 45 बजे मुख्य बाजार


मतदान से पहले भाजयुमो नेता की कार से पकड़ी गई शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गंगोलीहाट (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए मतदान से ठीक पहले पुलिस ने भाजयुमो के ग्रामीण मंडल ब्लॉक अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि यह शराब निकाय चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 9: 45 बजे मुख्य बाजार में मारुति ईको कार यूके 05 टीए 2397 को चेकिंग के लिए रोका गया तो कार से शराब के 240 पौव्वे और बीयर की 60 बोतलें बरामद हुईं।

कार को वाहन स्वामी पंकज कोठारी चला रहा था। वह भाजयुमो के ग्रामीण मंडल का ब्लॉक अध्यक्ष है। उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया है। कार में नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी के पर्चे और पोस्टर चिपके थे। चर्चा है कि यह शराब एक वार्ड में बंटवाने के लिए ले जाई जा रही थी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे