निकाय चुनाव | अब वोटर घर बैठे मतदाता सूची में देख सकते हैं अपना नाम , जानें क्या करना होगा

  1. Home
  2. Dehradun

निकाय चुनाव | अब वोटर घर बैठे मतदाता सूची में देख सकते हैं अपना नाम , जानें क्या करना होगा

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) नगर निगम चुनाव के लिए अपना नाम मतदाता सूची में देखने के लिए अब आपको किसी बीएलओ और एजेंट के चक्कर काटने की जरूरत ही नहीं है। अब आप घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। साथ ही आपको किस बूथ पर वोट डालना है इसकी जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त


निकाय चुनाव  | अब वोटर घर बैठे मतदाता सूची में देख सकते हैं अपना नाम , जानें क्या करना होगा

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) नगर निगम चुनाव के लिए अपना नाम मतदाता सूची में देखने के लिए अब आपको किसी बीएलओ और एजेंट के चक्कर काटने की जरूरत ही नहीं है। अब आप घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। साथ ही आपको किस बूथ पर वोट डालना है इसकी जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

आमतौर पर निकाय चुनाव में बूथ की जानकारी नहीं होने पर कई मतदाता वोट नहीं डाल पाते। कई लोगों से पूछताछ करने पर भी उसे बूथ का पता नहीं चल पाता।  लेकिन इस बार आपको इसके लिए भटकने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया देहरादून नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए इस बार 671 बूथ और 284 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

निकाय चुनाव  | अब वोटर घर बैठे मतदाता सूची में देख सकते हैं अपना नाम , जानें क्या करना होगाकोई भी वोटर अपने बूथ की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर देख सकता है।sec.uk.gov.in (एसईसी.यूके.जीओवी.इन) में लॉगइन करें। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट खुलेगी। होम में जाकर इलेक्ट्रॉल रोल्स में जाएं। इसमें लोक बॉडीज वोटर लिस्ट 2018 होगी। इसके बाद 13 जिलों की सूची आएगी। इसमें देहरादून में क्लिक करें। उसके बाद आपको 100 वार्डों की सूची दिखाई देगी। मतदाता संबंधित वार्ड में क्लिक करें। इसके बाद वोटर लिस्ट और बूथ का नाम खुलेगा। यहां मतदाता अपना नाम और बूथ नंबर का पता कर सकता है।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि बूथ संबंधी जानकारी या शिकायत दर्ज कराने के लिए 0135-2626066 नंबर पर आप कॉल कर सकते हैं। यहां सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जानकारी और शिकायत की जा सकती है।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे