फ्लाइट में सवार थे 169 यात्री, महिला ने फैला दी बम होने की अफवाह

  1. Home
  2. Country

फ्लाइट में सवार थे 169 यात्री, महिला ने फैला दी बम होने की अफवाह

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) इंडिगो के मुंबई से दिल्ली होकर लखनऊ जाने वाले विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि एक अन्य निजी विमान सेवा से यात्रा कर रही एक यात्री ने मुंबई हवाई अड्डे पर हमारे कर्मचारियों


मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) इंडिगो के मुंबई से दिल्ली होकर लखनऊ जाने वाले विमान में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद शनिवार को उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि एक अन्य निजी विमान सेवा से यात्रा कर रही एक यात्री ने मुंबई हवाई अड्डे पर हमारे कर्मचारियों को बताया कि मुंबई-दिल्ली फ्लाइट 6ई 3612 में बम रखा हो सकता है। इंडिगो ने संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दी और सामान्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया।

प्रवक्ता ने कहा कि यात्री मानसिक रूप से बीमार पाई गई। विमान परिचालन बहाल कर दिया गया है। हालांकि, विमान को उड़ान भरने में एक घंटे की देरी हुई।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे