दूल्हे को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने लौटाई बारात, फिर इसने थामा हाथ

  1. Home
  2. Country

दूल्हे को नशे में धुत देखकर दुल्हन ने लौटाई बारात, फिर इसने थामा हाथ

गाजियाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) लोनी क्षेत्र में एक युवती ने शादी में दूल्हे को नशे में पहुंचे देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुधवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके से बारात आई थी। घर में खुशी का माहौल था। लेकिन जैसे ही


गाजियाबाद (उत्तराखंड पोस्ट) लोनी क्षेत्र में एक युवती ने शादी में दूल्हे को नशे में पहुंचे देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बुधवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके से बारात आई थी। घर में खुशी का माहौल था। लेकिन जैसे ही जयमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर चढ़ा दूल्हा नशे में धुत था। वह स्टेज पर ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

दुल्हन ने उसे इस स्थिति में देखते शादी करने से इनकार कर दिया। उसके इस फैसले से घरवाले भी सहमत हो गए और बारात को लौटा दिया गया।

ये देखकर युवती के घरवाले काफी दुखी थे। तभी समारोह में आए लड़की के रिश्तेदार एक युवक ने लड़की का हाथ थामकर माहौल को फिर से खुशनुमा बना दिया। परिवार वालों की सहमति से दोनों की शादी संपन्न कराकर दुल्हन को विदा कर दिया गया।

.हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे