मातम में बदली खुशियां | डोली की जगह निकली अर्थी, फेरों से पहले दुल्हन की मौत

  1. Home
  2. Country

मातम में बदली खुशियां | डोली की जगह निकली अर्थी, फेरों से पहले दुल्हन की मौत

कन्नौज (उत्तराखंड पोस्ट) शादी की रस्में निभाई जा रही थी लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन की विदाई डोली में नही अर्थी में हुई। दिल को झकझोंर देने वाली यह खबर है यूपी के कन्नौज जिले की। ठठिया थाना क्षेत्र के भगतपुरवा गांव निवासी राज किशोर बाथम की 19 वर्षीय बेटी विनीता की शुक्रवार को


मातम में बदली खुशियां | डोली की जगह निकली अर्थी, फेरों से पहले दुल्हन की मौत

कन्नौज (उत्तराखंड पोस्ट) शादी की रस्में निभाई जा रही थी लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन की विदाई डोली में नही अर्थी में हुई। दिल को झकझोंर देने वाली यह खबर है यूपी के कन्नौज जिले की।

ठठिया थाना क्षेत्र के भगतपुरवा गांव निवासी राज किशोर बाथम की 19 वर्षीय बेटी विनीता की शुक्रवार को शादी थी। विनीता की शादी कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद के अमरुहिया गांव के निवासी संतोष के बेटे संजय के साथ होनी थी।

20 मिनट पहले खरीदी 1.8 करोड़ की लेम्बोर्गिनी कार, सड़क पर आते ही उड़े परखच्चे

शादी के दिन जब विनीता दुल्हन बनकर मंडप पर बैठी तो इसके कुछ ही देर बाद उसकी तबियत अचानक खराब हो गयी।

आनन-फानन में बीमार विनीता को मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन अस्पताल ने दुल्हन को कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि वहां डॉक्टरों ने कोरोना की आशंका जताते हुए डर की वजह से ऐसा किया। इसके बाद कानपुर में दुल्हन विनीता की समय से इलाज न मिलने से मौत हो गयी।

विनिता की मौत से उसके गांव-परिवार में कोहराम मच गया। उसके साथ अपनी जिंदगी की नयी शुरूआत करने के दूल्हा बनकर आया संजय को भी बिना दुल्हन लिए बारात वापस ले जानी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक दुल्हन के परिजनों ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि मौत की वजह क्या रही है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे