ससुराल में नहीं था शौचालय, मायके लौट गई नई नवेली दुल्हन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

ससुराल में नहीं था शौचालय, मायके लौट गई नई नवेली दुल्हन

ऊधम सिंह नगर के किच्छा में एक दुल्हन ने ससुराल में शौचालय ना होने पर मायके वापस चली गई। जानकारी के अनुसार चार सितंबर को किच्छा क्षेत्र के तुर्कागौरी गांव से शादी करके ससुराल आई सोनी ने ससुराल में दुल्हन के जोड़े में कदम रखा। कुछ देर बाद ही सोनी को पता चला कि उसके


ऊधम सिंह नगर के किच्छा में एक दुल्हन ने ससुराल में शौचालय ना होने पर मायके वापस चली गई।

जानकारी के अनुसार चार सितंबर को किच्छा क्षेत्र के तुर्कागौरी गांव से शादी करके ससुराल आई सोनी ने ससुराल में दुल्हन के जोड़े में कदम रखा।

कुछ देर बाद ही सोनी को पता चला कि उसके ससुराल में तो शौचालय है ही नहीं। उसने सोचा कि जिस घर में शौचालय ही नहीं, वहां उसका पति उसे कैसे स्वाभिमान से रखेगा।

सोनी ने तुरंत फैसला लेते हुए अपने पति सुशील से दो टूक शब्दों में कह दिया कि पतिदेव पहले घर में शौचालय का निर्माण कराओ, तभी मैं इस घर में रह पाऊंगी। इतना कहकर सोनी मायके चली दी। रिश्तेदारों ने भी सोनी के इस कदम को गलत नहीं माना और एक नसीहत के तौर पर लिया।

पति ने भी अपनी गलती मानते हुए तीन दिन के भीतर घर में शौचालय का निर्माण करा दिया तो दुल्हन फिर पति संग मायके से ससुराल आ गई। इस बात की जानकारी जब जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव को पता चला तो उन्होंने दुल्हन को दो अक्तूबर को सम्मानित करने की घोषणा कर दी।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर में मिशन स्वाभिमान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को घरों में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही बेटियों को बताया जा रहा है कि अपनी शादी का रिश्ता तय होने से पहले बेटियां यह जरूर पूछेंगी कि ससुराल में शौचालय है, या नहीं।

डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कुछ ही परिवार ऐसे रह गए हैं जिनके यहां शौचालय नहीं हैं। करीब 17 हजार शौचालय अभी बनने हैं। जिला प्रशासन यह अभियान गांव-गांव में चला रहा है कि अब जहां भी ग्रामीण अपनी बेटी का रिश्ता तय करेंगे सबसे पहले सवाल शौचालय का ही उठाया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे