उत्तराखंड | घर पर हो रहा था बारात का इंतजार लेकिन अचानक गायब हो गयी दुल्हन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | घर पर हो रहा था बारात का इंतजार लेकिन अचानक गायब हो गयी दुल्हन

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसक मुताबिक यहां बारात आने से ठीक एक दिन पहले दुल्हन के गायब होने से सनसनी मची हुई है। परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती का निकाह अपनी रिश्तेदारी


हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसक मुताबिक यहां बारात आने से ठीक एक दिन पहले दुल्हन के गायब होने से सनसनी मची हुई है। परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है।

जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती का निकाह अपनी रिश्तेदारी में शनिवार को होना था। निकाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। शुक्रवार की शाम दुल्हन क्षेत्र के ही पीठ बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

कई घंटे बाद जब वह लौटकर नहीं आई तो परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंचे। वहां पता चला कि वह यहां से जा चुकी है। आसपास का पूरा इलाका खंगालने के बाद भी दुल्हन का अतापता नहीं चल सका।

शनिवार को रुड़की से बरात पहुंचनी थी, लेकिन दुल्हन के परिजन ने जैसे तैसे दूल्हे पक्ष को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए बरात को आने से रोका। दुल्हन के गायब होने के पीछे तरह तरह की चर्चाएं होती रही।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे