नशे में धुत दूल्हे ने मंडप में की ऐसी हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

  1. Home
  2. Country

नशे में धुत दूल्हे ने मंडप में की ऐसी हरकत, दुल्हन ने किया शादी से इंकार

छपरा(उत्तराखंड पोस्ट)बिहार के छपरा जिले में एक लड़की ने दूल्हे को नशे में धुत देखकर शादी से इंकार कर दिया। शनिवार की रात शादी के लिए तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव के बबलू की शादी वहां के निवासी त्रिभुवन साह की पुत्री रिंकी के साथ होने वाली थी। स्टेज पर जयमाला की रस्म


छपरा(उत्तराखंड पोस्ट)बिहार के छपरा जिले में एक लड़की ने दूल्हे को नशे में धुत देखकर शादी से इंकार कर दिया।  शनिवार की रात शादी के लिए तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव के बबलू की शादी वहां के निवासी त्रिभुवन साह की पुत्री रिंकी के साथ होने वाली थी।

स्टेज पर जयमाला की रस्म की जा रही थी। जयमाला के समय दूल्हे की हरकत देख दुल्हन पक्ष के लोगों को गुस्सा आ रहा था। मंच पर ही दूल्हे ने माला को तोड़ दिया। इसके साथ ही जयमाला के बाद उसने दुल्हन तथा उसकी सहेलियों के साथ गंदी हरकत भी की।

रिश्तेदारों ने बताया कि मध्यरात्रि में जब दूल्हा मंडप में शादी के लिए पहुंचा तो नशे में धुत था।उस समय न केवल उसके कदम लडख़ड़ा रहे थे मंडप में वह सीधे से बैठ भी नहीं पा रहा था। दुल्हन के पिता ने बताया कि दूल्हा (बबलू कुमार ) इतने नशे में था कि उसे कुछ भी होश नहीं था और उसके स्टेज पर किए गए बर्ताव को देखकर मेरी बेटी ने शादी से इंकार कर दिया।

दुल्हन ने जब दूल्हे की हरकतों व उसकी स्थिति को देखा तो भड़क गई। कह वह मंडप से उठकर घर में चली गई।दोनों पक्षों के लोग रात भर दुल्हन को मनाने में लगे रहे लेकिन बात नहीं बनी और सुबह बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।

दोनो पक्षों के बीच सुलह समझौता के बाद एक दूसरे के द्वारा दिये गए रकम व सामग्री वापस करने का फैसला किया गया।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे