कूड़ा लाओ और ईनाम पाओ, जानिए कब और कहां होगी ये प्रतियोगिता ?

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

कूड़ा लाओ और ईनाम पाओ, जानिए कब और कहां होगी ये प्रतियोगिता ?

बागेश्वर [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] अगर आप बागेश्वर जिले में रहते हैं तो कूड़ेदान में जाने वाला कूड़ा अब आपको ईनाम दिला सकता है। दरअसल शहर को अजैविक कूड़े से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका बागेश्वर ने आठ अक्टूबर को बागेश्वर जिले में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसके तहत सूखा कूड़ा लाने वाले


बागेश्वर [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] अगर आप बागेश्वर जिले में रहते हैं तो कूड़ेदान में जाने वाला कूड़ा अब आपको ईनाम दिला सकता है। दरअसल शहर को अजैविक कूड़े से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका बागेश्वर ने आठ अक्टूबर को बागेश्वर जिले में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसके तहत सूखा कूड़ा लाने वाले को नगर पालिका ईनाम देगी।

असल में जैविक कूड़े को जानवर खाते हैं। इससे प्लास्टिक उनके पेट तक पहुंच जाता है। वह बीमार हो जाते हैं। वहीं पालिका को सफाई अभियान में दिक्कत होती है। पालिका ने लोगों का आह्वान किया है कि वे जैविक और अजैविक कूड़ा अलग-अलग एकत्र करें।

पालिका ने लोगों को जागरूक करने के लिए आठ अक्तूबर को प्रतियोगिता कराई है। इसमें अजैविक कूड़ा लाना है और इनाम जीतना है। सबसे अधिक प्लास्टिक का कूड़ा लाने वाला प्रथम वर्ग, एक किलोग्राम और उससे अधिक कूड़े पर तीन लोगों को दूसरा इनाम और तीसरे स्थान के लिए 250 किलोग्राम से एक किलोग्राम तक 51 लोग चुने जाएंगे। लक्की ड्रॉ के माध्यम से प्रतियोगिता होगी।

स्वच्छ बागेश्वर, सुंदर बागेश्वर मुहिम में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने की कोशिश रहेगी। आठ अक्तूबर को सुबह सात से नौ बजे तक नुमाइशखेत में प्रतियोगिता होगी। दस बजे लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे