मुख्यमंत्री को बड़ा झटका- साले ने थामा कांग्रेस का दामन, लगाए गंभीर आरोप

  1. Home
  2. Country

मुख्यमंत्री को बड़ा झटका- साले ने थामा कांग्रेस का दामन, लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले संजय सिंह मसानी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मसानी ने शिवराज


मुख्यमंत्री को बड़ा झटका- साले ने थामा कांग्रेस का दामन, लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी ने शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले संजय सिंह मसानी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मसानी ने शिवराज सिंह चौहान पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखा प्रहार किया है। नीचे क्लिक कर सुनिए मसानी ने शिवराज पर और क्या कहा

वहीं शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने अपने मामा के कांग्रेस में जाने पर कहा कि वह मेरे मामा हैं और मेरे पारिवारिक रिश्ते है। मैं उनका सम्मान करता हूं, यह उनका अपना फैसला है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने शिवराज की पत्नी साधना सिंह के भाई संजय मसानी के कांग्रेस में शामिल होने को सामान्य बात बताया है। उन्होंने कहा है कि यह परिवार का मामला नहीं है। कोई किसी भी पार्टी में जा सकता है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे