BJP-कांग्रेस राज में 16 साल में 16 हजार लोगों ने किया पलायन: BSP

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

BJP-कांग्रेस राज में 16 साल में 16 हजार लोगों ने किया पलायन: BSP

उत्तराखंड में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बसपा प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा व प्रदेश की कांग्रेस सरकार 16


उत्तराखंड में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के  मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं।

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बसपा प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा व प्रदेश की कांग्रेस सरकार 16 सालों से प्रदेश को कलंकित कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वादाखिलाफी, धोखाधड़ी से जनता अब ऊब चुकी है। जनता अब बसपा को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। राव ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

राव ने बसपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें घर-घर तक भाजपा व कांग्रेस की दमनकारियों नीतियों के बारे में बताना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही पार्टियों ने 16 साल में 16 हजार लोगों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया। राव ने कहा कि उधमसिंह नगर को बहन मायावती ने जिला बनाया। अगर बसपा की सरकार प्रदेश में आई तो चुनाव के छह महीने के अंदर काशीपुर को जिला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक ने भी चार जिले बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक नए जिले नहीं बन पाए। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत काशीपुर को जिला बनाने के नाम पर लगातार जनता के विश्वास के साथ खेल रहे हैं। जनता अब दोनों पार्टियों को अच्छी तरह से समझ चुकी है और वह बसपा को तीसरे विक्लप के स्प में ढूंढ रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे