बजट 2020 | अब इन चीजों को खरीदने के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब, ये चीजें हुई सस्ती

  1. Home
  2. Country

बजट 2020 | अब इन चीजों को खरीदने के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब, ये चीजें हुई सस्ती

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का दूसरा बजट संसद में पेश किया। इस बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अब तक सबसे लंबा बजट भाषण दिया। वित्त मंत्री का भाषण 11 बजे शुरू हुआ था, जो ढाई घंटे से ज्यादा देर तक चला। हर बार


बजट 2020 | अब इन चीजों को खरीदने के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब, ये चीजें हुई सस्ती

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का दूसरा बजट संसद में पेश किया। इस बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री ने अब तक सबसे लंबा बजट भाषण दिया। वित्त मंत्री का भाषण 11 बजे शुरू हुआ था, जो ढाई घंटे से ज्यादा देर तक चला।

हर बार की तरह इस बार भी बजट के बाद कुछ चीजें महंगी हुई और कुछ चीजें सस्ती होंगी। आइए आपको बताते हैं कि आपकी रोजमर्रा के जीवन पर इसका क्या प्रभाव पडे़गा।

बजट में क्या महंगा हुआ इस बजट के बाद ऑटो पार्टस, मेडिकल इक्विपमेंट, फर्नीचर महंगे हो गए हैं। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर असर देखने को मिलेगा। बजट के बाद तम्बाकू-सिगरेट, फुटवियर, मोबाइल, जूते-चप्पल भी महंगे हो गए हैं। साथ ही पानी का फिल्टर, ग्लास का सामान, पंखे और मिक्सर भी महंगे हुए हैं।

बजट 2020 | अब इन चीजों को खरीदने के लिए ज्यादा ढीली करनी होगी जेब, ये चीजें हुई सस्ती
Stacks of coins with the word BUDGET isolated on white background

बजट में क्या सस्ता हुआ वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद सोया प्रोटीन, रॉ शुगर, प्लास्टिक-केमिकल सस्ती हुई। इस बजट के बाद रोजमर्रा के लिए प्रयोग होने वाला स्किम्ड मिल्क, टीवी, सोलर बैट्री सस्ती हुई। साथ ही न्यूज प्रिंट, प्लैटिनम, प्लास्टिक सीट और इलेक्ट्रिक कारें भी सस्ती हुई।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे