बुलंदशहर हिंसा | इंस्पेक्टर को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

बुलंदशहर हिंसा | इंस्पेक्टर को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर (उत्तराखंड पोस्ट) 3 दिसंबर, 2018 को बुलंदशहर हिंसा में इस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारने वाले शख्स प्रशांत नट को पुलिस ने सिकंदराबाद-नोएडा बॉर्डर दनकौर रोड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रशांत दिल्ली में कैब ड्राइवर है। पूछताछ में प्रशांत ने बताया कि उसने इंस्पेक्टर के पिस्टल से ही उनको गोली मारी।


बुलंदशहर (उत्तराखंड पोस्ट) 3 दिसंबर, 2018 को बुलंदशहर हिंसा में इस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली मारने वाले शख्स प्रशांत नट को पुलिस ने सिकंदराबाद-नोएडा बॉर्डर दनकौर रोड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रशांत दिल्ली में कैब ड्राइवर है।

पूछताछ में प्रशांत ने बताया कि उसने इंस्पेक्टर के पिस्टल से ही उनको गोली मारी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।प्रशांत ने खुलासा किया कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर पहले पत्थरों से हमला हुआ था, जिसमें वह घायल हो गए थे। हिंसा में मारे गए सुमित और कई लोगों ने इंस्पेक्टर को खेत में दौड़ाया था।

इस दौरान इंस्पेक्टर ने फायर कर दिया और गोली सुमित को लग गई। उसके बाद इंस्पेक्टर को पीछे से प्रशांत ने पकड़ा और फिर उन्हीं की पिस्टल छीनकर गोली मार दी थी। यह भीड़ उस क्षेत्र में कथित गो हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी।

भीड़ के इस हमले में इंस्पेक्टर सुबोध के अलावा एक अन्य युवक की मौत हो गई थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक, हमले के दौरान इंस्पेक्टर ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई थी, जिससे सुमित नाम के एक युवक की मौत हो गई थी।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे