डेढ़ लाख का मंगलसूत्र निगल गया बैल, 8 दिन तक गोबर में ढूंढता रहा किसान…

  1. Home
  2. Country

डेढ़ लाख का मंगलसूत्र निगल गया बैल, 8 दिन तक गोबर में ढूंढता रहा किसान…

अहमदनगर (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बैल डेढ़ लाख रुपये का गलसूत्र निगल गया, जिसके बाद बैल मालिक परेशान हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला- दरअसल महाराष्ट्र में पोला त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें बैलों को सजाकर उन्हें गली-गली घुमाया जाता है और


डेढ़ लाख का मंगलसूत्र निगल गया बैल, 8 दिन तक गोबर में ढूंढता रहा किसान…

अहमदनगर (उत्तराखंड पोस्ट) महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बैल डेढ़ लाख रुपये का गलसूत्र निगल गया, जिसके बाद बैल मालिक परेशान हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला-

दरअसल महाराष्ट्र में पोला त्यौहार मनाया जाता है, जिसमें बैलों को सजाकर उन्हें गली-गली घुमाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है।

अहमदनगर के एक गांव में एक किसान ने पोला के दिन अपने बैल को पूरे गांव में घुमाया और घर पर उसकी पूजा की। पूजा के समय थाली में किसान की पत्नी ने सोने का मंगलसूत्र रख दिया, ठीक इसी दौरान बिजली चली गई।

बिजली जाते ही जैसे किसान की पत्नी अंदर मोमबत्ती लेने गई इतने में बैल मिठाई के साथ ही सोने का मंगलसूत्र ही निगल गया। पत्नी ने जब यह बात किसान को बताई तो किसान ने बैल के मुंह को टटोला लेकिन तब तक मंगलसूत्र बैल के पेट में पहुंच चुका था।

डेढ़ लाख का मंगलसूत्र निगल गया बैल, 8 दिन तक गोबर में ढूंढता रहा किसान…

गांव वालों की सलाह पर किसान ने इंतजार किया कि हो सकता है गोबर में मंगलसूत्र निकले। करीब आठ दिन किसान ने बैल के गोबर में मंगलसूत्र खोजा लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला।

अंत में किसान बैल को लेकर डॉक्टर के पास गया. जांच में पता चला कि मंगलसूत्र बैल के रेटिकुलम में फंसा हुआ है, इसके बाद डॉक्टर ने 9 सितंबर को बैल का ऑपरेशन किया और मंगलसूत्र निकाला।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे