मच गई चीख पुकार जब खाई में आधी लटकी बस, फिर हुआ ये चमत्कार, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Country

मच गई चीख पुकार जब खाई में आधी लटकी बस, फिर हुआ ये चमत्कार, देखिए वीडियो

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मुम्बई-पुणे हाईवे में बोर घाट पर बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में एख यात्री बस खाई में गिरते-गिरते बची। बस में 25 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार एक यात्री बस चढ़ाई के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ आने लगी। बस का पिछला हिस्सा सेफ्टी दीवार को तोड़कर खाई


मच गई चीख पुकार जब खाई में आधी लटकी बस, फिर हुआ ये चमत्कार, देखिए वीडियो

मुंबई (उत्तराखंड पोस्ट) मुम्बई-पुणे हाईवे में बोर घाट पर बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में एख यात्री बस खाई में गिरते-गिरते बची। बस में 25 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार एक यात्री बस चढ़ाई के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की तरफ आने लगी। बस का पिछला हिस्सा सेफ्टी दीवार को तोड़कर खाई की तरफ झुक गया, जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बस एक पेड़ के सहारे रुक गई। जिसके बाद दहशत में आए यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कुछ यात्री घायल जरुर हुए हैं लेकिन पेड़ की वजह से बस खाई में गिरने से बच गई और कई यात्रियों की जान बच गई। नीचे देखिए वीडियो कैसे खाई में लटकी बस-

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost     

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे