पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय के भाई के खिलाफ मामला दर्ज

  1. Home
  2. Dehradun

पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय के भाई के खिलाफ मामला दर्ज

देहरादून से खबर है कि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी के आरोप में मुकेश जोशी ने किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि ये दो करोड़ की संपत्ति के विवाद से जुड़ा


देहरादून से खबर है कि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार धोखाधड़ी के आरोप में मुकेश जोशी ने किशोर उपाध्याय के भाई सचिन उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि ये दो करोड़ की संपत्ति के विवाद से जुड़ा मामला है। इसमें फ़र्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगा है। राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे