“CBI जांच के बहाने सरकार गिराने की साजिश रच रही है मोदी सरकार”

  1. Home
  2. Dehradun

“CBI जांच के बहाने सरकार गिराने की साजिश रच रही है मोदी सरकार”

कथित स्टिंग मामले में मुख्यमंत्री हरीश रावत से सीबीआई पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार औऱ भआरतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्टिंग मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच राज्य सरकार गिराने की नई


“CBI जांच के बहाने सरकार गिराने की साजिश रच रही है मोदी सरकार”

कथित स्टिंग मामले में मुख्यमंत्री हरीश रावत से सीबीआई पूछताछ को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार औऱ भआरतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मोदी सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्टिंग मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच राज्य सरकार गिराने की नई साजिश है।

साजिश के तहत डाली फूट | किशोर उपाध्याय ने कहा कि पहले तो पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साजिश के तहत पार्टी में फूट डाली और नौ विधायकों को अपनी विधायकी गंवानी पड़ी और फिर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया।  विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ जिसमें भाजपा को मुंह की खानी पड़ी।

केंद्र के इशारे पर काम कर रही है सीबीआई | प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई की मदद से एक बार फिर राज्य सरकार को गिराना चाह रही है। सीबीआई केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।

दूसरे मुख्यमंत्रियों की भी हो जांच | उपाध्याय ने कहा कि  सीबीआई को हरीश रावत के साथ-साथ हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ भी जांच करनी चाहिए, जो तमाम भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हैं।

भाजपा नेताओं से भी हो पूछताछ | कांग्रेस ने कहा कि सीबीआई को पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को भी दिल्ली तलब कर पूछताछ करनी चाहिए। कहा कि कांग्रेस को सीबीआई जांच स्वीकार नहीं है। सीबीआई की जगह न्यायिक आयोग का गठन कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे