बड़ी खबर | CBSE ने बताया इस दिन से शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, जानिए

  1. Home
  2. Country

बड़ी खबर | CBSE ने बताया इस दिन से शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, जानिए

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) CBSE की बोर्ड परीक्षाएं के जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक इस बार भी बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। हालांकि इस बार स्किल्स वाले विषयों के बजाए मुख्य विषयों की परीक्षाएं पहले हो सकती हैं। इसके अलावा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ऑनलाइन पेपर भेजने की प्रक्रिया


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) CBSE की बोर्ड परीक्षाएं के जुड़ी बड़ी खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक इस बार भी बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। हालांकि इस बार स्किल्स वाले विषयों के बजाए मुख्य विषयों की परीक्षाएं पहले हो सकती हैं।

इसके अलावा प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ऑनलाइन पेपर भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। बता दें कि CBSE ने 2019 की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से की थी, लेकिन शुरू में स्किल्स से जुड़े विषयों की परीक्षा हुई थी।

हाल ही में दिल्ली में हुई सीबीएसई की बैठक में 2020 की बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में इस बार बड़े विषयों के एग्जाम कराने का लिया है। इसकी तैयारी सभी क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से शुरू कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा के समय को देखते हुए सीबीएसई दिसंबर में प्रैक्टिकल एग्जाम कराने की तैयारी भी कर रहा है। पेपर की सुरक्षा के मद्देनजर कई केंद्रों पर इस साल भी ऑनलाइन पेपर भेजे जाएंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost       

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे