दिल्ली हिंसा | पेपर देकर लौट रहे छात्रों को उपद्रवियों ने पीटा, CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टलीं

  1. Home
  2. Country

दिल्ली हिंसा | पेपर देकर लौट रहे छात्रों को उपद्रवियों ने पीटा, CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टलीं

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के नाम पर दिल्ली में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हिंसा के मद्देनजर सीबीएसई (CBSE) ने कल हिंसाग्रस्त इलाको में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। प्रदर्शनकारियों


दिल्ली हिंसा | पेपर देकर लौट रहे छात्रों को उपद्रवियों ने पीटा, CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टलीं

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून  के विरोध के नाम पर दिल्ली में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हिंसा के मद्देनजर सीबीएसई (CBSE) ने कल हिंसाग्रस्त इलाको में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

प्रदर्शनकारियों की ओर की जा रही पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इसके अलावा IPS अफसर ACP गोकुलपुरी अनुज कुमार भी पत्थरबाज़ी में घायल हुए हैं। उन्हें मैक्स पटपड़गंज में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल डीसीपी शाहदरा अमित शर्मा की सर्जरी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को CBSE की 12वीं कक्षा का पेपर था।  परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों को भी हिंसा ने अपना शिकार बना लिया। उपद्रवियों ने स्कूल ड्रेस में लौट रहे छात्रों को पकड़कर कर बुरी तरह पीटा। हालांकि कुछ लोगों ने छात्रों को बचाने का भी प्रयास किया।

दिल्ली हिंसा | पेपर देकर लौट रहे छात्रों को उपद्रवियों ने पीटा, CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टलीं

जाफराबाद-मौजपुर और करवाल नगर में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र हिंसा का शिकार हो गए। उपद्रवियों ने छात्रों को चिन्हित कर पीटा। हिंसा के बीच में फंसे छात्र खुद की जान बचाते नजर आए।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे