लखवाड़ परियोजना के लिए जल्द बजट जारी करेगा केंद्र

  1. Home
  2. Country

लखवाड़ परियोजना के लिए जल्द बजट जारी करेगा केंद्र

मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से लखवाड़ के संबंध में फोन पर वार्ता की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर कहा कि जल्द से जल्द बजट जारी कर दिया जाएगा। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

गौरतलब है कि 300 मेगावाट की लखवाड बहुउद्देशीय परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा नेशनल प्रोजेक्ट घोषित किया गया है। देहरादून जिले में यमुना नदी पर बन रहे लखवाड़ प्रोजेक्ट से 300 मेगावाट बिजली सृजित करने के साथ ही पेयजल व सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा। इसकी कुल लागत 3966 करोड़ 51 लाख रूपए है। इसमें पावर कम्पोनेंट की लागत 1388 करोड़ 28 लाख रूपए है जबकि वाटर कम्पोनेंट की लागत 2578 करोड 23 लाख रूपए है। वाटर कम्पेानेंट की लागत का 90 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा ग्रान्ट के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा।

लखवाड़ परियोजना के लिए जल्द बजट जारी करेगा केंद्र

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे