चारधाम | केदारनाथ की उत्सव डोली ऊखीमठ से गुप्तकाशी पहुंचेगी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

चारधाम | केदारनाथ की उत्सव डोली ऊखीमठ से गुप्तकाशी पहुंचेगी

बारह ज्योतिर्लिंग में शामिल भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली आज पंचगद्दीस्थल ओंकारेर्श्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए रवाना होगी। इसके बाद नौ मई को वैदिक मंत्रोच्चारण के लिए भगवान के केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूíत को गर्भगृह से बहार


बारह ज्योतिर्लिंग में शामिल भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली आज पंचगद्दीस्थल ओंकारे‌र्श्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए रवाना होगी। इसके बाद नौ मई को वैदिक मंत्रोच्चारण के लिए भगवान के केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूíत को गर्भगृह से बहार निकाला जाएगा। पुजारी के विशेष पूजा-अर्चना एवं भोग लगाने के बाद भोगमूíत को डोली में सजाने के बाद विग्रह डोली ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए रवाना होगी। इसी दिन रात्रि के लिए डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। छह मई को डोली गुप्तकाशी से प्रस्थान कर फाटा में विश्राम करेगी। सात मई को फाटा से प्रस्थान कर गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी। गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करने के बाद आठ मई को डोली केदारनाथ पहुंचेगी। नौ मई को लगभग साढ़े सात बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से बाबा केदारनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे