टिहरी के लोगों ने बहुत बड़ा त्याग किया, जिसके कारण देश जगमगा रहा है: त्रिवेंद्र

  1. Home
  2. Dehradun

टिहरी के लोगों ने बहुत बड़ा त्याग किया, जिसके कारण देश जगमगा रहा है: त्रिवेंद्र

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को अठूरवाला, देहरादून में आयोजित तृतीय टिहरी महोत्सव 2020 में सम्मिलित हुए। आयोजकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में टिहरी बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है। टिहरी झील ऊर्जा और पानी देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र


टिहरी के लोगों ने बहुत बड़ा त्याग किया, जिसके कारण देश जगमगा रहा है: त्रिवेंद्र

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को अठूरवाला, देहरादून में आयोजित तृतीय टिहरी महोत्सव 2020 में सम्मिलित हुए। आयोजकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में टिहरी बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है। टिहरी झील ऊर्जा और पानी देने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि टिहरी के लोगों का बहुत बड़ा त्याग किया है, जिसके कारण देश जगमगा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में टिहरी में आयोजित होने वाले बसंत पंचमी के मेले को फिर से शुरू किया गया है। इससे देश-विदेश में टिहरी की अच्छी पहचान बनी है। विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। टिहरी के विकास में योगदान के लिए बहुत से निवेशकों को आमंत्रित किया है।टिहरी के लोगों ने बहुत बड़ा त्याग किया, जिसके कारण देश जगमगा रहा है: त्रिवेंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि डोबरा-चांटी पुल के मार्च तक शुरू किए जाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की किरण पहुंचाने एवं टिहरी को पुनः आबाद करने के लिए संकल्पबद्ध है। टिहरी को देश का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। टिहरी झील में सी-प्लेन चलाए जाने की योजना पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हेली सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन विकसित किया जा रहा है।।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे