मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में राम कथा का किया शुभारम्भ

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में राम कथा का किया शुभारम्भ

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में मंगलमय परिवार हरिद्वार द्वारा आयोजित राम कथा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कथा व्यास विजय कौशल जी महाराज, स्वामी हंसादेवाचार्य, मंहत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज के निर्माण में


हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में मंगलमय परिवार हरिद्वार द्वारा आयोजित राम कथा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कथा व्यास विजय कौशल जी महाराज, स्वामी हंसादेवाचार्य, मंहत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज के निर्माण में राम कथा का अपना महत्व है। कौशल महाराज की कथा शैली की सराहना करते हुए कथा व्यास के रूप में समाज का मार्गदर्शन करते रहने की कामना की।

स्थानीय विधायक तथा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने सभी संतो का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि हमारे संतगण ऐसे ही हमें सद्मार्ग की प्रेरणा देते रहेंगे और सभी श्रद्धालु और राम भक्त इस राम कथा के श्रवण से धर्म और न्याय के अनुसरण को प्रेरित होंगे ऐसा विश्वास है।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चैहान, देवबंद विधायक बृजेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चैहान,  अन्नू कक्कड़ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। राम कथा का आयोजन बृजभूषण विद्यार्थी, विमल कुमार, जितेंद्र सिंह की ओर से किया गया।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

 Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे