मुख्यमंत्री से मिला उत्तराखण्ड ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधिमंड़ल

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री से मिला उत्तराखण्ड ग्राम प्रधान संगठन का प्रतिनिधिमंड़ल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने भेंट कर विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने भेंट कर विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के प्रति भी उन्हें जागरूक होना होगा।

गांवों को सुविधा सम्पन्न बनाने से ही हम गांवों को खाली होने से बचाने में सफल हो सकेंगे। इसमें हम सभी को अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान के लिये राज्य सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। इसमें सभी को अपना सहयोग देना होगा।

 

प्रदेश प्रधान संगठन द्वारा मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही अपेक्षा की वे एसआईटी जांच के विरोधी नही हैईटी जांच के विरोधी नही है। किन्तु जांच वहां की जाए जिनकी शिकायते है।इस अवसर पर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार, जिला अध्यक्ष टिहरी वासुदेव प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष नैनीताल कुन्दन सिंह वोरा, महासचिव रितेश जोशी आदि शामिल थे।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे