स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

  1. Home
  2. Dehradun

स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महानतम राजनेताओं में से थे, जिनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि था। वे अपनी दूरगामी सोच के लिए


स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महानतम राजनेताओं में से थे, जिनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वोपरि था। वे अपनी दूरगामी सोच के लिए भी जाने जाते थे। उनके प्रधानमंत्री काल में कारगिल विजय और पोखरण परीक्षण ने भारत को विश्व में विशेष पहचान दिलायी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी वक्ता के रूप में अद्वितीय थे। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost   

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे