चीन भी समझने लगा है कि भारत की ताकत, हमारी सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित: राजनाथ

  1. Home
  2. Country

चीन भी समझने लगा है कि भारत की ताकत, हमारी सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित: राजनाथ

लखनऊ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को साफ शब्दों में कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। चीन, भारत की ताकत को समझ गया है। चीन के साथ हमारे मुद्दों का समाधान हो गया है। राजनाथ सिंह ने यहां भारतीय लोधी महासभा के एक कार्यक्रम में डोकलाम विवाद का


लखनऊ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को साफ शब्‍दों में कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। चीन, भारत की ताकत को समझ गया है। चीन के साथ हमारे मुद्दों का समाधान हो गया है।

राजनाथ सिंह ने यहां भारतीय लोधी महासभा के एक कार्यक्रम में डोकलाम विवाद का उल्लेख करते हुए कहा, ‘भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और चीन भी समझने लगा है कि भारत अब कमजोर नहीं रहा। ताकत बढ़ी है’. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिन के लखनऊ दौरे पर हैं।

उन्‍होंने पाकिस्‍तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाक हमारी तरफ आतंकवादियों को भेजने की कोशिश करता है, लेकिन हमारे सुरक्षाबल रोज दो-चार आतंकवादियों को ढेर कर रहे हैं। भारत अब कमजोर नहीं है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे